Skip to content

Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा के करीबी कारोबारी को विजीलैंस ने किया गिरफ्तार, निगम अफसरों में दहशत

Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा के करीबी कारोबारी को विजीलैंस ने किया गिरफ्तार, निगम अफसरों में दहशत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) में फैले भ्रष्टाचार के मामले में विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) के एक करीबी कारोबारी को विजिलैंस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कारोबारी के खिलाफ विजीलैंस ने पहले से ही एफआईआर दर्ज की हुई है। वहीं, सैंट्रल हलके के विकास कामों के साथ साथ शहर में हो रहे विकास कामों की विजीलैंस ने गहराई से जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) नगर निगम में करोड़ों रुपए का करप्शन है। इसमें विधायक रमन अरोड़ा का नाम सामने आया है। विधायक रमन अरोड़ा का नाम बिल्डिंग ब्रांच ही नहीं, कई अन्य कामों में जुड़ गया है। इसमें नगर निगम के बीएंडआर, ओएंडएम समेत सरफेस वाटर के कामों की भी जांच शुरू हो गई है। [caption id="attachment_72357" align="aligncenter" width="800"] Jalandhar AAP MLA Raman Arora Arrest Jalandhar AAP MLA Raman Arora Arrest[/caption]

विधायक के कारोबारियों से कई घंटे पूछताछ

विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने पिछले कई दिनों से नगर निगम के बीएंडआर, ओएंडएम समेत बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों को दफ्तर में बुलाकर घंटों पूछताछ कर रही है। यही नहीं, रमन अरोड़ा के रिश्तेदारों और उनके करीबियों से कई घंटों पूछताछ हुई है। विजीलैंस की इस कार्रवाई से नगर निगम के दफ्तर में सन्नाटा पसरा हुआ है। खासकर बिल्डिंग ब्रांच के अफसर गायब है। उधर, विजीलैंस की टीम ने इंस्पैक्टर को गिरफ्तार किया है, उक्त इंस्पैक्टर ने विधायक रमन अरोड़ा के कहने पर एक बैकरी मालिक से पैसे लिए थे।

गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं

उधर, खबर है कि विधायक रमन अरोड़ा के एक करीबी कारोबारी को विजीलैंस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुआ है। चर्चा है कि रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान और कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। लेकिन अभी तक इसकी भी कोई पुष्टि नहीं हुई है।