Skip to content

Jalandhar News: भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस: 30000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में नगर निगम का सहायक नगर योजनाकार गिरफ्तार

Jalandhar News: भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस: 30000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में नगर निगम का सहायक नगर योजनाकार गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ( Vigilance Bureau ) ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए नगर निगम, जालंधर के सहायक नगर योजनाकार (एटीपी) को 30,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर यह जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को काम करवाने वाले लोगों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उक्त मुलजिम जानबूझकर अर्जियों को मंजूरियां देने में देरी करके लोगों से पैसे वसूल रहा था।

30,000 रुपये की मांगी रिश्वत

उन्होंने बताया कि जालंधर क्षेत्र में इमारतों के 70 फीसदी नक्शे नगर निगम द्वारा पहले ही मंजूर किए जा चुके हैं, लेकिन उक्त सहायक नगर योजनाकार ने रिश्वत न मिलने तक कुछ अर्जियों पर विचार करने से इनकार कर दिया था। शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त एटीपी ने एक मामले को मंजूरी देने की प्रक्रिया के लिए उस व्यक्ति से 30,000 रुपये रिश्वत मांगी है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त मुलजिम आवेदकों को डराने के लिए निरीक्षण के दौरान इमारतों को सील करने आदि की धमकियां भी देता है और अक्सर कहता है कि उसे अपने तबादले की भी परवाह नहीं है। [caption id="attachment_6386" align="alignnone" width="800"] BRIBE BRIBE[/caption] उन्होंने आगे कहा कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज ने उक्त मुलजिम के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में मुलजिम की भूमिका के बारे में और पता लगाने के लिए इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।