Skip to content

Weather Update: बढ़ती गर्मी से थोड़ी मिलेगी राहत, इन राज्यों में होगी बारिश

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: पंजाब समेत देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिल्ली NCR, उत्तराखंड, मपी समेत देश के कई राज्यों में कल हवा के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। दक्षिण पश्चिम के राज्यों में मानसून की झलक देखने को मिली है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 14 से 17 मई तक गरज चमक के साथ कई राज्यों में आंधी और बारिश हो सकती है। इससे बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। [caption id="attachment_30541" align="aligncenter" width="800"] Punjab Weather Update Weather Update[/caption]

इन राज्यों में होगी बारिश

IMD के मुताबिक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 17 मई तक तेज बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं बात करें अगर दिल्ली के मौसम की तो दिल्ली NCR में मौसम लगातार करवट ले रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल आज से 16 मई तक दिल्ली में बादल रहेंगे, लेकिन 16 मई को बारिश होने का पूर्वानुमान है और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी आएगी।

दिल्ली में बदलेगा मौसम

इसके बाद 16 मई को हल्की बारिश हो सकती है लेकिन तापमान स्थिर रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने की संभावना है।

बिहार के मौसम का हाल

बिहार के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कुछ जगहों पर भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। वहीं बिहार के 33 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। [caption id="attachment_28975" align="aligncenter" width="800"] Heatwave Weather Weather[/caption]

UP में लू का कहर

मौसम विभाग की मानें तो यूपी में 14 मई से लू का अलर्ट जारी किया गया है। यह लू 15 मई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में भी फैल सकती है। गर्म हवाओं का यह दौर 20 मई तक प्रदेश में सक्रिय रह सकता है। गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तापमान 44 के पार जा सकता है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान के सीकर में धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी होने और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं जोधपुर, बीकानेर में लू का अलर्ट जारी किया गया है।