Skip to content

Loot In HDFC Bank: पंजाब में दिन दहाड़े गन प्वाइंट पर बैंक में लूट, मौके पर पहुंची पुलिस

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Loot In HDFC Bank: पंजाब ( Punjab ) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में दिन दहाड़े HDFC बैंक में गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे पर स्थित HDFC बैंक में गन प्वाइंट पर लूट की गई है। बताया जा रहा है कि 3 लुटेरे गाड़ी में आए और गन प्वाइंट पर बैंक से पैसे लेकर फरार हो गए। लुटेरों ने कितनी रकम लूटी है अभी तक इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घटना की जांच करना शुरू कर दी है।