Ludhiana By Poll: उप चुनाव से पहले लुधियाना की राजनीति में बड़ा उलटफेर

Daily Samvad
3 Min Read
Ludhiana By Poll
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Ludhiana By Poll: लुधियाना में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। लुधियाना (Ludhiana) के वार्ड नंबर 58 के मौजूदा पार्षद सन्नी मास्टर, हलका दाखा से भाजपा नेता करण वड़िंग और स्वर्गीय विधायक गुरप्रीत गोगी के भांजे परमवीर सिंह रोनी ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। इन नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में पार्टी जॉइन की।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक प्रगट सिंह, पूर्व विधायक राज कुमार वेरका, पूर्व विधायक कुशलदीप ढिल्लों, पूर्व पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लों, ईश्वरजोत चीमा और उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया। सन्नी मास्टर, करण वड़िंग और परमवीर सिंह रोनी का कांग्रेस में शामिल होना आम आदमी पार्टी और भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है।

कांग्रेस का दामन थाम रहे

वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी भारत भूषण आशु ने कहा कि लगातार लोग कांग्रेस का दामन थाम रहे है। आज मौजूदा पार्षद भी शामिल हुए है। आशु ने कहा कि, मैं अन्य किसी विपक्ष के बारे कुछ नहीं कहूंगा। मेरा मानना है कि किसी को कुछ कहने की बजाय अपनी लकीर बड़ी कर दो।

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि आज लोग आम आदमी पार्टी से तंग होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। सरेआम पंजाब में कहीं बम धमाके हो रहे हैं, कहीं फिरौतियां मांगी जा रही है। आज लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी सरकार ने किसी शहर या पंचायत को फंड जारी नहीं किए।

पंजाब की हिंदू लीडरशिप को खत्म करने की कवायद

पंजाब में सारी रेत आप सरकार लूट रही है। पंजाब का पैसा केजरीवाल ले जा रहे है। केजरीवाल पंजाब की हिंदू लीडरशिप को मार कर खुद यहां नेता बनना चाहता है। साजिश के तहत आशु और होशियारपुर वाले शाम सुंदर अरोड़ा पर पर्चा दिया। आशु और अरोड़ा दोनों अदालत से बरी होकर बाहर आए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *