Punjab-Haryana Water Dispute: अमन अरोड़ा ने सुनील जाखड़ को लिखा पत्र, पूछा- पंजाब के पानी के शोषण पर चुप क्यों हैं?
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab-Haryana Water Dispute:
आम आदमी पार्टी (
AAP
) पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भाजपा के पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पत्र लिखकर पूछा है कि आप पंजाब के पानी के शोषण पर चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केंद्र और हरियाणा सरकार पंजाब के अधिकारों पर लगातार हमला कर रही है लेकिन आप चुप हैं। क्या यही आपकी पंजाब के लोगों के प्रति जवाबदेही है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
अपने पत्र में अरोड़ा ने बीबीएमबी की बैठक में में पारित अवैध प्रस्तावों पर गंभीर चिंता व्यक्त की, जिसमें हरियाणा को 8,500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने को मंजूरी दी गई है। अरोड़ा ने कहा, "केंद्र सरकार द्वारा लिया गया यह बेशर्मी भरा फैसला दिनदहाड़े डकैती और पंजाब के अधिकारों पर सीधा हमला है।"