Punjab-Haryana Water Dispute: पानी के मुद्दे पर हाईकोर्ट का फैसला राज्य के लिए नैतिक जीत- मुख्यमंत्री
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab-Haryana Water Dispute:
पंजाब (
Punjab
) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) द्वारा पानी जारी करने के चल रहे मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला राज्य के लिए नैतिक जीत है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
आज यहां संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अदालत ने 20 मई को सभी हितधारकों से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वर्ष में हरियाणा अपने हिस्से का पानी पहले ही इस्तेमाल कर चुका है और अब 21 मई से अपने हिस्से का पानी हासिल करने के योग्य होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अदालती फैसला राज्य के लिए बड़ी जीत है क्योंकि केंद्र और हरियाणा सरकारों तथा बीबीएमबी द्वारा हर हथकंडा अपनाने के बावजूद हम अपने हिस्से के पानी की रक्षा करने में समर्थ हुए हैं।