Skip to content

Punjab News: हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर, इस एयरपोर्ट से शुरू होगी नई फ्लाइट

Punjab News: हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर, इस एयरपोर्ट से शुरू होगी नई फ्लाइट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, आदमपुर। Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल, आदमपुर एयरपोर्ट से जून महीने से मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इस नई कनैक्टिविटी की शुरुआत के सिलसिले में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस ( IndiGo Airlines ) के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया और एक दूसरे का स्वागत किया। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर एयरपोर्ट अथॉर्रिटी की ओर से प्रमुख अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार निराला (ए.पी.डी.) अमित कुमार (ए.जी.एम. सिविल), सूरज यादव (मैनेजर कमर्शियल), सूर्य प्रताप (इंचार्ज ऑपरेशन)और मोहन पंवार (सी.एम.ओ.) उपस्थित रहे।

फ्लाइट का शैड्यूल

वहीं इंडिगो की ओर से एयरपोर्ट मैनेजर दुष्टि डालमिया और असिस्टैंट मैनेजर भीष्टिमता ने टीम के साथ आदमपुर पहुंचकर औपचारिकताओं को पूरा किया। सनद रहे कि इस फ्लाइट के नियमित रूप से संचलित होने से दोनों शहरों के बीच व्यापार, पर्यटन को एक नई गति मिलेगी। मुंबई से आदमपुरः दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान, शाम 4.30 बजे आगमन आदमपुर से मुंबईः शाम 5 बजे प्रस्थान, रात 7.30 बजे आगमन