Skip to content

Punjab News: पंजाब में सुबह-सुबह चली गोलियां, आरोपियों ने फर्नीचर शोरूम को बनाया निशाना; जाने पूरा मामल

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में सुबह-सुबह बड़ी वारदात होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में कल रात अज्ञात बाइक सवारों ने फर्नीचर के शो-रूम पर फायरिंग कर दी। घटना में शो-रूम का एक कर्मचारी घायल हो गया। शुरुआती जांच में इस घटना के तार कनाडा से जुड़ रहे हैं। पुलिस फिलहाल गोलियां चलाने वालों की पहचान में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर पकड़ लिया जाएगा। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर घटना शुक्रवार देर रात अमृतसर के ईस्ट मोहन नगर में रात तकरीबन 9 बजे गगन फर्नीचर शोरूम में घटी। दो अज्ञात बाइक सवारों ने शोरूम पर तकरीबन 5 गोलियां चलाई। जिससे पूरे शोरूम (Furniture Showroom) के शीशे टूट गए। दुकान मालिक गगन ने जानकारी दी कि दो गोलियां (Firing) उनके शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी को लगीं। [caption id="attachment_71649" align="aligncenter" width="800"] Firing at furniture showroom in Amritsar Firing at furniture showroom in Amritsar[/caption]

विदेश में बसे भाई से जुड़े तार

घटना के बाद तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अब वह खतरे से बाहर है। लेकिन उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं है और ना ही किसी के धमकी भरे फोन उन्हें आए हैं। वह खुद हैरान हैं कि उन्हें निशाना क्यों बनाया गया है। एडीसीपी आईपीएस जसरूप कौर बाठ ने जानकारी दी कि पुलिस ने जब जांच शुरू की तो इस घटना के तार कनाडा में बसे गगन के भाई से जुड़े। दरअसल, गगन का भाई बीते कई सालों से कनाडा में बसा है और उसकी वहां कोई पर्सनल रंजिश भी है। इस रंजिश के चलते ही अमृतसर में उसके भाई गगन के शोरूम को गैंगस्टरों ने निशाना बनाया है। फिलहाल इस मामले में अभी और गहराई से जांच जारी है। [caption id="attachment_16369" align="aligncenter" width="800"] CCTV CCTV[/caption]

पुलिस CCTV खंगाल रही

पुलिस ने घटना को लेकर को लेकर थाना ईस्ट मोहन नगर 88 नंबर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।