Skip to content

Punjab News: कैबिनेट मंत्री भगत ने वार्ड 72 के वार्ड प्रभारियों को दिया जीत का मंत्र

Punjab News: कैबिनेट मंत्री भगत ने वार्ड 72 के वार्ड प्रभारियों को दिया जीत का मंत्र
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना पश्चिमी उप चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के चुनाव प्रचार में तेजी लाने के लिए पंजाब के बागवानी स्वतंत्रता सेनानी तथा रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री श्री मोहिंदर भगत ( Mohinder Bhagat ) ने वार्ड नं 72 के जवाहर कैंप के प्रभारियों से बैठक कर जीत की रणनीति तैयार की। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर श्री भगत ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी संजीव अरोड़ा की जीत तो पक्की है हमारा इरादा तो इनको एतिहासिक जीत दिलाना है। उन्होंने वार्ड प्रभारियों को पार्टी प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार के लिए दिन रात मेहनत करने तथा जीत का मंत्र दिया। [caption id="attachment_21224" align="aligncenter" width="800"] Mohinder Bhagat Mohinder Bhagat[/caption]

पंजाब सरकार की नीतियों से लोग काफी प्रभावित

श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा युद्ध नशे के विरुद्ध तथा भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब के अभियान से लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं संजीव अरोड़ा ने राज्य सभा के सदस्य रहते लोगों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया है जिस कारण यहां की जनता के वह चहेते नेता बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नीतियों से लोग काफी प्रभावित हैं। तथा चुनाव प्रचार दौरान लोगों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह घर घर जाकर आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें ताकि लोगों को भगवंत मान सरकार द्वारा किए गए कार्यों से अवगत करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के प्रयासों से लोग काफी उत्साहित हैं। लोगों द्वारा उनको दिए जा रहे प्यार और सम्मान से यह निश्चित है कि लोग आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को ही अपना प्रतिनिधि चुनेगे। श्री भगत ने कहा कि संजीव अरोड़ा की जीत तो पहले से ही निश्चित है हमें तो उनको एतिहासिक जीत दिलानी है ताकि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के जीत का मार्ग प्रशस्त हो सके।