Skip to content

Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए अहम खबर, मान सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए अहम खबर, मान सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद,मोहाली। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब सरकार ( Punjab Government ) ने राज्य के लोगों को बड़ी सुविधा प्रदान की है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार ने आज मोहाली से ‘ईजी पंजीकरण प्रणाली’ का शुभारंभ किया है। इस नई प्रणाली के माध्यम से भूमि एवं संपत्ति पंजीकरण अब और भी सरल एवं पारदर्शी हो जाएगा।

बिचौलियों और दलालों की भूमिका समाप्त

इस प्रणाली के आने के बाद लोगों को रजिस्ट्री के लिए लंबी प्रक्रियाओं से नहीं गुजरना पड़ेगा। प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है। इसके साथ ही बिचौलियों और दलालों की भूमिका समाप्त हो जाएगी, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। वहीं लोग कम समय और कम लागत पर रजिस्ट्री करा सकेंगे। सरकार का दावा है कि इससे पारदर्शिता और सुविधा दोनों बढ़ेगी। सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से न केवल आम लोगों को राहत मिलेगी बल्कि पंजीकरण प्रक्रिया में भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी।