Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में आज शाम से बदलेगा मौसम, इन इलाकों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

Punjab Weather Update: पंजाब में आज शाम से बदलेगा मौसम, इन इलाकों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में दिनभर गर्मी के बाद शुक्रवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई। इसका असर पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) में भी देखा गया। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर पंजाब के कई जिलों में कल दोपहर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इन सबके बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर एक बड़ी खुशखबरी है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे मानसून की गति और बढ़ जाएगी।

भारी वर्षा होने की संभावना

इसके चलते पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। [caption id="attachment_30541" align="alignnone" width="800"] Heavy Rainfall Heavy Rainfall[/caption] हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने के साथ तूफान आने का अनुमान है।