डेली संवाद, चंडीगढ़।
Weather Update: पंजाब (Punjab Weather) के 10 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। ये अलर्ट मौसम विभाग (IMD) की तरफ से जारी हुआ है। अलर्ट में कहा गया है कि राज्य के 10 जिलों में आंधी तूफान और तेज बारिश हो सकती है, इसके साथ ही सावधानी बरतने की अपील भी की गई है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
पंजाब
(Punjab)
में मौसम का पारा चढ़ने लगा है। मौसम विभाग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, शनिवार को पंजाब का औसत अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। हालांकि यह अभी सामान्य सीमा के भीतर है, लेकिन कुछ जिलों में तेज गर्मी और कुछ में आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है।
[caption id="attachment_6963" align="aligncenter" width="800"]
Punjab Weather Update[/caption]
तापमान 37 डिग्री से अधिक
राज्य में सबसे ज्यादा तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अबोहर और समराला में दर्ज हुआ। इसके अलावा पटियाला, अमृतसर, बठिंडा और लुधियाना जैसे प्रमुख शहरों में भी तापमान 37 डिग्री से अधिक रहा।
इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों के लिए तेज आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। फरीदकोट, मोगा, पठानकोट, पटियाला, मोहाली, संगरूर, बठिंडा, होशियारपुर, फाजिल्का और रूपनगर जैसे जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
[caption id="attachment_6898" align="aligncenter" width="800"]
Punjab Weather Update[/caption]
सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से तेज हवाओं और गरज-चमक के समय खुले में ना रहने, बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।