Skip to content

Weather Update: पंजाब के 20 जिलों में अलर्ट जारी, आंधी और बारिश की संभावना

Weather Update: पंजाब के 20 जिलों में अलर्ट जारी, आंधी और बारिश की संभावना
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: पंजाब में गुरुवार को रात 2 बजे के बाद कई जिलों में आंधी चली व हल्के छींटे भी पड़े। बीते दिन औसतन तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में आज भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने मिल सकता है और 60 किमी रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (Chandigarh) के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि तापमान सामान्य के आसपास ही रहा। सबसे ज्यादा तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया।

20 जिलों में अलर्ट जारी

आज पंजाब के 20 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब के 12 जिले ऐसे हैं, जहां आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग, चंडीगढ़ द्वारा जारी पांच दिवसीय चेतावनी में राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा), गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में अलर्ट

गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, बठिंडा और संगरूर में ओरेंज अलर्ट जारी है। वहीं, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, बठिंडा और मानसा में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 31 मई से 2 जून के बीच हिमाचल से सटे जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, एसबीएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में यलो अलर्ट जारी किए गए हैं।