Skip to content

Ahmedabad Plane Crash: पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब BJP के पूर्व प्रभारी विजय रूपाणी का विमान हादसे में निधन

Ahmedabad Plane Crash: पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब BJP के पूर्व प्रभारी विजय रूपाणी का विमान हादसे में निधन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अहमदाबाद/नई दिल्ली। Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन गुरुवार को क्रैश (Ahmedabad plane crash) हुआ। इस विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Vijay Rupani) का निधन हो गया। विमान में सवार सभी 204 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, वो अपने परिवार से मिलने लंदन जा रहे थे।

अहमदाबाद से लंदन जा रहा था विमान

इस विमान में गुजरात (Gujarat) के पूर्व सीएम विजय रुपाणी (Vijay Rupani) के अलावा कार्गो मोटर्स के मुखिया प्रमुख नंदा और लुबी के निदेशक सुभाष अमीन भी मौजूद थे। वो पैसेंजर लिस्ट में पैसेंजर नंबर 12 थे। विजय रूपाणी के करीबी नितिन भारद्वाज ने बताया कि रूपाणी लंदन अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। उनकी बेटी लंदन में रहती हैं। [caption id="attachment_74405" align="aligncenter" width="1200"] Ahmedabad Plane Crash Vijay Rupani Ahmedabad Plane Crash Vijay Rupani[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम जानकारी के मुताबिक विजय रुपाणी उन 242 लोगों में शामिल थे, जो अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, वो अपने बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई, सात पुर्तगाली सवार थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। [caption id="attachment_74406" align="aligncenter" width="1200"] Ahmedabad Plane Crash Ahmedabad Plane Crash[/caption]

हॉस्टल की बिल्डिंग से टकराया विमान

विमान टेकऑफ के महज कुछ मिनट बाद अनियंत्रित होकर बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हॉस्टल की दीवार चीरकर आर-पार हो गया। इसमें कुछ अन्य लोग भी मारे गए हैं। https://youtu.be/Vw4DijGIDSs