Skip to content

Air India Flight: एयर इंडिया के विमान में फिर आई खराबी, वापस लौटना पड़ा हांगकांग

air-india
air-india
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Air India Flight: आए दिन एअर इंडिया ( Air India ) की फ्लाइट में तकनीकी खराबियों को लेकर खबरें सामने आ रही है। एक बार फिर एअर इंडिया की फ्लाइट में गड़बड़ी देखने को मिली है।

फ्लाइट की लैंडिंग

मिली जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक बार फिर यात्रियों के लिए मुसीबत बनने वाला था, लेकिन पायलट ने पहले ही खतरे को भांप लिया और फ्लाइट की लैंडिंग करवा दी। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम बताया जा रहा है कि हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का संदेह होने के कारण वापस हांगकांग लौटना पड़ा। ये प्लेन भी बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान है।