Skip to content

Blast In Factory: बर्फ फैक्ट्री में जोरदार धमाका, मालिक की मौत; 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे

Blast In Factory: बर्फ फैक्ट्री में जोरदार धमाका, मालिक की मौत; 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, छत्तीसगढ़। Blast In Factory: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया है जिसमें फैक्ट्री मालिक की मौत हो गई है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) के रायगढ़ जिले में बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया है, जिसकी चपेट में आने से फैक्ट्री मालिक की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। ये सभी बर्फ लेने आए थे।

मौके पर पहुंची पुलिस

बर्फ फैक्ट्री के मालिक का नाम सजंय सहगल (43) है, जिसकी मौत हो गई। वहीं हादसे में घायलों को नजदीकी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच की जा रही है।