Skip to content

ED Raid: पंजाब-हिमाचल समेत 6 राज्यों में ED की छापेमारी, जालंधर के इस इलाके में रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खुलासा

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली/मुंबई/लखनऊ। ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को जालंधर समेत 6 अलग अलग राज्यों में छापेमारी की है। ED की टीम ने पंजाब (Punjab), हिमाचल (Himachal), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand), राजस्थान (Rajasthan) और महाराष्ट्र (Maharashtra) में 15 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है। पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में स्थित देओल नगर और तरन तारन में भी ये छापेमारी हुई है।

ड्रग तस्करी सिंडिकेट से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) ईडी की टीम द्वारा पंजाब में ये छापेमारी की गई। वहीं, देश के विभिन्न हिस्सों में भी जालंधर ईडी द्वारा दर्ज किए गए इस केस के आधार पर एक साथ छापेमारी की गई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जुड़े सूत्रों ने इस रेड की पुष्टि की है। [caption id="attachment_75061" align="aligncenter" width="1200"] ED Raid ED Raid[/caption] यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल बताया जा रहा है कि ड्रग तस्करी सिंडिकेट से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत 6 राज्यों में एक साथ छापेमारी की गई। बता दें कि साल 2024 में पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले को ईडी जालंधर द्वारा टेकओवर किया गया था। जिसकी जांच के बाद मंगलवार को 15 से ज्यादा जगह पर छापेमारी की गई।

नशा तस्करी से जुड़ा है मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जुड़े सूत्रों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामले के तहत ये कार्रवाई की गई। जालंधर में रेड ट्रामाडोल की सप्लाई के मामले में गिरफ्तार आरोपी इम्तियाज सलमानी के देओल नगर स्थित घर पर की गई थी। [caption id="attachment_42509" align="aligncenter" width="800"] ED-Raid ED-Raid[/caption] जानकारी के अनुसार पिछले साल पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स यानी एसटीएफ द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर दो नशा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद एक कथित बिचौलिए एलेक्स पालीवाल को भी उक्त केस में नामजद किया गया था।

इन कंपनियों में छापेमारी

ईडी की टीम ने मामले में कुछ व्यक्तियों के घरों के अलावा बायोजेनेटिक ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड, सीबी हेल्थकेयर, स्मिलैक्स फार्माकेम ड्रग इंडस्ट्रीज, सोल हेल्थ केयर (आई) प्राइवेट लिमिटेड और एस्टर फार्मा नामक कुछ दवा कंपनियों के परिसरों को भी अपने जांच के दायरे में लिया था। पंजाब पुलिस ने पिछले साल की गई अपनी कार्रवाई के तहत 7 लोगों को गिरफ्तार किया और नशीली दवाएं बनाने वाली फार्मा दवाओं का जखीरा जब्त किया था।