Skip to content

Haryana News: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सीएम ने पेड़ लगाने की अपील की

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे प्रकृति संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में योगदान देने हेतु एक पेड़ अवश्य लगाएं और प्लास्टिक मुक्त राज्य बनाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का संकल्प लें।

प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रहा नुकसान

उन्होंने कहा कि इस बार के विश्व पर्यावरण दिवस ( Word Environment Day ) की थीम 'प्लास्टिक मुक्त धरती' है। आज प्लास्टिक से पर्यावरण को बहुत नुकसान हो रहा है और हमें इसके प्रति भी सचेत होने की आवश्यकता है, क्योंकि आने वाली पीढ़ियों को भी इससे नुकसान होगा। पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब हम विकसित भारत और विकसित हरियाणा की दिशा में बढ़ रहे हैं तो इस यात्रा में सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है कि हमारा पर्यावरण स्वच्छ हो। इसके लिए हमें पेड़ों को कटने से बचाना होगा और साथ ही प्लास्टिक के उपयोग को भी बंद करना होगा।