Skip to content

Heavy Rainfall Alert: पंजाब समेत इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, होगी जमकर बारिश

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Heavy Rainfall Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) ने आज भी पूरे दिन बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के 10 जिलों में भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया है।

20 लोगों की जान जा चुकी

20 जून को मानसून के आगमन के बाद से पहाड़ी राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 20 लोगों की जान जा चुकी है। पंजाब में इस समय भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि आज शाम से मौसम में तेजी से गिरावट आने की संभावना है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम देर रात तक भारी बारिश होगी। वहीं इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में 24 घंटे में 119.5 मिमी बारिश हुई। पंजाब (Punjab) के अन्य स्थानों फिरोजपुर, मोहाली, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट और रूपनगर में बारिश हुई। आईएमडी के मुताबिक अगले सात दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों पर हालात खराब होते जा रहे हैं।