Skip to content

Himachal Pradesh: हिमाचल में खचाखच पर्यटक, हिल स्टेशनों पर होटल-गेस्ट हाउस और पार्किंग फुल

Himachal Pradesh: हिमाचल में खचाखच पर्यटक, हिल स्टेशनों पर होटल-गेस्ट हाउस और पार्किंग फुल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, शिमला। Himachal Pradesh: हिमाचल में छुट्टी मनाने का प्लान है, तो ये खबर आपके लिए ही है। क्योंकि हिमाचल के सभी हिल स्टेशन पूरी तरह से फुल हैं। हालत यह है कि इन हिल स्टेशनों पर कार खड़ी करने के लिए जगह नहीं बची है। टूरिस्ट इतने हैं कि होटल और गेस्ट हाउस में कोई रूम ही खाली नहीं है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम गर्मियों की छुट्टियों  के समापन में अब केवल 10 दिन शेष बचे हैं, और हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की भीड़ काफी बढ़ गई है। खासकर मनाली, रोहतांग पास, अटल टनल, भरमौर, डलहौजी और सोलन के कसौली जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल टूरिस्ट्स से अटे पड़े हैं। [caption id="attachment_56539" align="aligncenter" width="800"] himachal pradesh himachal pradesh[/caption]

95 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी

हिमाचल (Himachal) में टूरिस्ट की संख्या बढ़ने से होटलों में शुक्रवार को ही 50 से 95 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी हो गई। साथ ही बड़ी संख्या में टूरिस्ट व्हीकल आने से ट्रैफिक जाम के साथ पार्किंग में भी परेशानी हो रही है। आज (शनिवार) और कल (रविवार) वीकेंड होने की वजह से इस परेशानी में इजाफा होने की उम्मीद है। होटल्स में भी 80 से 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी होने की उम्मीद कारोबारियों ने जताई है।