Skip to content

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध बने मकान पर चलाया बुलडोजर

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) की टीम ने आज उपकार नगर में अवैध मकान पर बुलडोजर चला दिया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रही। बताया जा रहा है कि जिस मकान को गिराया गया है, वह नशा तस्कर का था। जिसे नगर निगम ने कई बार नोटिस भी जारी किया था, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं दिया गया।

नशा तस्कर का मकान ढहाया

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) नगर निगम और पुलिस ने मिलकर नशा तस्कर कुलवंत सहोता के घर पर कार्रवाई करते हुए उसका मकान गिरा दिया। नगर निगम ने ये कदम कई बार नोटिस जारी करने के बाद उठाया। कुलवंत सहोता के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के चार मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है। [caption id="attachment_6171" align="aligncenter" width="800"] Iqbalpreet-Singh-Randhawa-MTP Iqbalpreet-Singh-Randhawa-MTP[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम एसीपी सेंट्रल अमनदीप सिंह ने बताया कि नगर निगम ने अवैध कब्जों पर कार्रवाई के लिए पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। इसके लिए मौके पर करीब 50 कर्मचारी तैनात किए गए थे। मंगलवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान गिरा दिया। [caption id="attachment_75857" align="aligncenter" width="1200"] Jalandhar Municipal Corporation Police Demolished House Of Drug Smuggler Jalandhar Municipal Corporation Police Demolished House Of Drug Smuggler[/caption]

इलाके को सील कर कार्रवाई

एसीपी सेंट्रल अमनदीप सिंह ने आगे कहा- इलाके को सील कर यह कार्रवाई की गई। एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा और एटीपी हरविंदर सिंह ने बताया कि यह मकान सरकारी सड़क पर अवैध रूप से बनाया गया था। इससे पहले भी उन्हें दो नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कुलवंत ने नोटिस का कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया था। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है।