Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरा 342 गैस सिलैंडरों से भरा ट्रक

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Accident in Jalandhar Punjab News - जालंधर में बड़ा हादसा हुआ है। सिलेंडर लेकर आ रहा एक ट्रक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। गनीमत रही कि किसी सिलेंडर को कुछ नहीं हुआ, वरना हादसा बड़ा हो सकता था। घटना के वक्त ट्रक में करीब 300 से ज्यादा सिलेंडर थे। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

ट्रक को टिप्पर ने टक्कर मारी

जानकारी के मुताबिक सिलेंडर से भरे ट्रक को पीछे से आ रहे टिप्पर ने टक्कर मारी थी। ये हादसा जालंधर (Jalandhar) के गोराया (Goraya) में स्थित गांव गोहावर के पास हाईवे पर हुआ है। घटना में जानी नुकसान से भी बचाव है। मिली जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक को पीछे से आ रहे बजरी से भरे टिप्पर ने टक्कर मार दी। [caption id="attachment_75860" align="aligncenter" width="1200"] जालंधर में बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरा 342 गैस सिलैंडरों से भरा ट्रक जालंधर में बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरा 342 गैस सिलैंडरों से भरा ट्रक[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम टिप्पर की टक्कर से ट्रक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। सड़क सुरक्षा बल के एएसआई जसविंदर सिंह ने कहा- दुर्घटना की सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि गैस सिलेंडरों से लदा एक वाहन फ्लाईओवर से नीचे गिरा हुआ था। वाहन में लगभग 342 गैस सिलेंडर भरे हुए थे।

टायर चेक कर रहा था

इस संबंध में वाहन चालक गुरदयाल सिंह ने बताया कि वह ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर टायर चेक कर रहा था, तभी पीछे से आ रहे बजरी से भरे टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन सीधा फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा।

दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

उधर, टिप्पर चालक साहिल ने बताया कि सड़क पर अचानक ट्रैक्टर आ जाने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खड़े ट्रक से जा टकराया। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर यातायात जाम हो गया।