Skip to content

Model Sheetal Murder: कमल कौर भाभी के बाद एक और मॉडल की मिली लाश, 2 दिन से थी लापता

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पानीपत। Model Sheetal Murder: हरियाणवी मॉडल शीतल की लाश नहर में मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मॉडल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद लाश को नहर में फेंक दिया गया।

घर से एल्बम की शूटिंग के लिए निकली

मिली जानकारी के मुताबिक मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी 2 दिन पहले पानीपत ( Panipat ) स्थित अपने घर से एल्बम की शूटिंग के लिए निकली थी। इसके बाद सोमवार शीतल की लाश सोनीपत में खरखौदा की रिलायंस नहर से मिली। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम उसके हाथ और छाती पर बने टैटू से पहचान हुई है। वहीं शीतल की बहन नेहा ने कहा कि शनिवार (14 जून) को उसने वीडियो कॉल की थी। जिसमें शीतल ने कहा कि उसका बॉयफ्रेंड उसे पीट रहा है। वह उसे जबरन साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है।

बॉयफ्रेंड की कार पैरलल नहर में पड़ी मिली

इसके बाद कॉल कट गई। वहीं आरोपी बॉयफ्रेंड की कार भी रविवार सुबह दिल्ली पैरलल नहर में पड़ी मिली थी। जिसमें से युवक को लोगों ने निकाल लिया, लेकिन मॉडल गायब थी। जिसके बाद बहन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। [caption id="attachment_74908" align="alignnone" width="1200"] Model Sheetal Found Dead[/caption] नेहा ने बताया कि शीतल उसके ही साथ रहती थी। वह हरियाणवी एल्बम में बतौर मॉडल का काम करती थी। 14 जून को गांव अहर में शूटिंग के लिए गई थी। जहां से वह वापस नहीं आई। इसके बारे में पता किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।