Skip to content

Plane Crash: टेकऑफ से पहले Air India का विमान क्रैश, 242 यात्री थे सवार

Plane Crash: टेकऑफ से पहले Air India का विमान क्रैश, 242 यात्री थे सवार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अहमदाबाद। Plane Crash: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एअर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया है जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।

एयर इंडिया का विमान क्रैश

मिली जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद ( Ahmedabad ) के मेघानीनगर आईजी परिसर में एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि विमान ने जैसे ही अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक-ऑफ किया, कुछ ही देर बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम क्रैश साइट से घना काला धुआं उठता देखा गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं और स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा था कि इसमें 242 यात्री सवार थे।

अहमदाबाद से लंदन जा रहा था प्लेन

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। टेक ऑफ के दौरान यह एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गया और उसमें आग लग गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंच गई है।