Skip to content

Punjab Weather: पंजाब के पांच जिलों में अलर्ट जारी, पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी

Punjab Weather: पंजाब के पांच जिलों में अलर्ट जारी, पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather News: पंजाब (Punjab) में गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। मानसून (Monsoon) की बारिश न होने से गर्मी घट ही नहीं रही है। पंजाब (Punjab) में 48 घंटे पहले मानसून की एंट्री हुई थी, इसके बाद से ही मानसून पठानकोट (Pathankot) में अटका है।

इन जिलों में अलर्ट

आज मंगलवार को भी इसकी मूवमेंट होने के आसार कम दिख रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आज पंजाब (Punjab) के 5 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। ये सभी पांच जिले हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से सटे हुए हैं। [caption id="attachment_73391" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption] इससे पहले सोमवार पंजाब के लुधियाना में 0.4एमएम और रोपड़ में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि अन्य पंजाब में बारिश रिपोर्ट नहीं हुई। इसके चलते राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम हालांकि, तापमान अब भी सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में आज का सबसे अधिक तापमान 42.5°C दर्ज किया गया, जो बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया है। [caption id="attachment_74961" align="aligncenter" width="1200"] Monsoon Weather Alert Monsoon Weather Alert[/caption]

इन जिलों में बारिश की संभावना

मानसून चाहे पठानकोट तक सीमित है, लेकिन हिमाचल में हो रही बारिश का असर पंजाब से सटे जिलों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य राज्य में हालात सामान्य दिख रहे हैं।