डेली संवाद, नई दिल्ली।
Two Wheeler Toll: देश भर में दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की खबरें तेजी के साथ वायरल हो रही हैं। हालाकिं, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने इसपर सफाई देते हुए इन खबरों को गलत बताया है। उनका कहना है कि ये खबरें भ्रामक हैं और पूरी तरह से गलत हैं। इसे लेकर उन्होंने अपने X हैंडल पर जानकारी पोस्ट की है।
नितिन गडकरी ने किया खंडन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने अपने एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, "कुछ मीडिया संस्थान दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स (Two Wheeler Toll) लगाने के बारे में भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है।
[caption id="attachment_76066" align="aligncenter" width="1200"]
Toll Plaza[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि दोपहिया वाहनों के लिए टोल पर छूट पूरी तरह जारी रहेगी। सनसनी पैदा करने के लिए सत्यता की जांच किए बिना भ्रामक खबरें फैलाना स्वस्थ पत्रकारिता की निशानी नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।"
NHAI ने भी खबरों को बताया भ्रामक
वहीं, इन खबरों को लेकर NHAI ने भी एक्स हैंडल पर बयान जारी किया है। NHAI ने कहा, "मीडिया के कुछ हिस्सों में ऐसी खबरें आई हैं कि भारत सरकार दोपहिया वाहनों पर यूजर फीस लगाने की योजना बना रही है। एनएचएआई यह स्पष्ट करना चाहता है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल शुल्क लगाने की कोई योजना नहीं है।"
[caption id="attachment_76148" align="aligncenter" width="1220"]
Nitin Gadkri Tweet[/caption]
दोपहिया वाहनों पर नहीं लगेगा टोल
वायरल हो रही खबरों में दावा किया जा रहा था कि NHAI 15 जुलाई, 2025 से सभी नेशनल हाईवे पर दोपहिया वाहनों से टोल वसूलने की योजना बना रही है। बता दें कि अब तक दोपहिया वाहनों को नेशनल हाईवे पर टोल मुक्त रखा गया है।