Skip to content

Two Wheelers Toll Tax: दोपहिया वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, अब आपको भी देना पड़ेगा टोल टैक्स

Toll Plaza Price Hike
Toll Plaza Price Hike
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Two Wheelers Toll Tax: दोपहिया वाहन वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अब दोपहिया वाहन चालकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी क्योंकि अब दोपहिया वाहन चालकों को भी टोल टैक्स देना पड़ेगा।

टू व्हीलर्स के लिए टोल टैक्स अनिवार्य

मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI ) ने 15 जुलाई 2025 से टू व्हीलर्स के लिए टोल टैक्स अनिवार्य करने की घोषणा की है। अभी तक दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स से छूट मिली हुई थी, लेकिन अब यह नियम बदलने जा रहा है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम NHAI के नए नियमों के अनुसार अब दोपहिया वाहनों को भी नेशनल हाईवे पर चलने के लिए टोल टैक्स देना होगा, और यह भुगतान फास्टैग (FASTag) के माध्यम से करना अनिवार्य होगा। नए नियमों के तहत, हर दोपहिया वाहन को FASTag लगाना अनिवार्य होगा।

देना पड़ सकता जुर्माना

बताया जा रहा है कि जो वाहन चालक टोल चुकाने से बचने की कोशिश करेंगे, या फास्टैग का उपयोग नहीं करेंगे, उन्हें रु2,000 तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। बता दें कि दोपहिया वाहनों को जब आप खरीदते हैं तो उसी दौरान टोल टैक्स को वसूल लिया जाता था। ऐसे में जब दोपहिया वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा से गुरजरते थे तो उनसे टोल टैक्स नहीं लिया जाता था।