Skip to content

Weather Update: हिमाचल में बादल फटा, उत्तराखंड में लैंड स्लाइड, 4000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे, कई लोग लापता

Weather Update: हिमाचल में बादल फटा, उत्तराखंड में लैंड स्लाइड, 4000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे, कई लोग लापता
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली/देहरादून/शिमला। Weather Update: Monsoon Rainfall Flood Alert - देश के कई हिस्सों में मानसून (Monsoon) ने रौद्र रूप दिखाया है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश (Himachal), उत्तराखंड (Uttarakhand) और जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में भारी तबाही हुई है। हिमाचल में 5 जगहों पर बादल फटा है, जिससे 2000 से ज्यादा टूरिस्ट फंस गए हैं। यही नहीं बाढ़ जैसे हालात पैदा होने से डैम से पानी छोड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तराखंड में लगातार लैंड स्लाइड हो रही है, जिससे चारधाम यात्रा प्रभावित हुई है।

गुजरात में बाढ़ जैसे हालात

मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद में पिछले 12 घंटे से तेज बारिश हो रही है। इससे अहमदाबाद शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पूर्वी क्षेत्र के मणिनगर, वटवा, सिटीएम, हाटकेश्वर, निकोल ओधव और विराट नगर समेत कई इलाकों में पानी भर गया। बारिश के पानी के बहाव में एक बाइक सवार ड्रेनेज लाइन में फंस गया। [caption id="attachment_75890" align="aligncenter" width="1200"] Monsoon Update Monsoon Update[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम दमकल विभाग ने 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्रेनेज लाइन से 200 फीट दूर उसका शव बरामद किया। इस सीजन में अब तक शहर में 6:03 इंच बारिश हो चुकी है। सूरत में भी लगातार तीसरे दिन गुरुवार को बाढ़ के हालात हैं। गीतानगर इलाका में 3 से 4 फीट पानी में डूबा हुआ है। यहां तबीयत बिगड़ने के बाद एक गर्भवती महिला का फायर बिग्रेड टीम ने रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया।

केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड, टूरिस्ट फंसे

उधर, उत्तराखंड (Uttarakhand) में लगातार लैंड स्लाइड हो रही है। जिससे चारधाम यात्रा प्रभावित हुई है। केदारनाथ रूट में भारी बारिश से भूस्खलन हुआ। सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग बंद हो गया। यहां कई यात्री फंसे हैं। NDRF, SDRF और DDRF की टीम ने 1269 टूरिस्ट को रेस्क्यू किया। मार्ग को ठीक करने का काम जारी है। फिलहाल रास्ते बंद है, जिससे सैकड़ों टूरिस्ट फंस गए हैं। [caption id="attachment_54167" align="aligncenter" width="800"] Monsoon-Update Monsoon-Update[/caption]

कुल्लू में बाढ़ जैसे हालत, सैकड़ों टूरिस्ट फंसे

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कुल्लु (Kullu) जिले में पिछले 24 घंटों में जीवा नाला (सैंज), शिलागढ़ (गढ़सा) घाटी, स्त्रो गैलरी (मनाली), होरनगढ़ (बंजार), कांगड़ा और धर्मशाला के खनियारा में बादल फटा। इसके चलते अचानक आई बाढ़ में 9 से ज्यादा लोग लापता हो गए थे। इसके बाद चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 4 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। धर्मशाला (Dharmshala) के खनियारा से लापता एक मजदूर को आज सुबह सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वहीं, कुल्लू में 2 हजार टूरिस्ट फंसे हैं। डैम से पानी छोड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, राजस्थान में मानसून की बारिश जारी है। बांसवाड़ा में एक दिन में सबसे ज्यादा 8 इंच पारी बरसा। [caption id="attachment_75123" align="aligncenter" width="1200"] Kedarnath Landslide Kedarnath Landslide[/caption]

माता वैष्णो देवी मंदिर में लैंडस्लाइड

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) तक जाने वाला नया मार्ग बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड (Landslide) से बंद हो गया। तीर्थयात्रा पुराने मार्ग से सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है। जबकि बैटरी कार और हेलिकॉप्टर सेवा दोनों सस्पेंड है।