Skip to content

Women Pension Double: सीएम का महिलाओं को बड़ा तोहफा, दोगुना से अधिक की पेंशन राशि

Women Pension Double: सीएम का महिलाओं को बड़ा तोहफा, दोगुना से अधिक की पेंशन राशि
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बिहार। Women Pension Double: महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है जिससे उनको काफी राहत मिली है।

पेंशन को किया दोगुना

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम ने महिलाओं की पेंशन को दोगुना से अधिक कर दिया है। बता दे कि बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ( Nitish Kumar ) ने सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को 400 रुपए मिलने वाली पेंशन को 1100 रुपए कर दिया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इस बात की जानकारी सीएम नितीश कुमार ने ट्विटर पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन की राशि को बड़ा दिया गया है। बता दे कि जुलाई के महीने से महिलाओं को बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी। नीतीश कुमार ने बताया कि सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी।