डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News:
हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने राज्य में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत बनाने के लिए ई-पीएमएसएमए के तहत एक अतिरिक्त दिवस की शुरुआत की है।
30 जुलाई को किया जाएगा आयोजन
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव (Arti Singh Rao) ने बताया कि इस नए ई-पीएमएसएमए दिवस का पहला आयोजन राज्य भर में 30 जुलाई, 2025 को किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
ई-पीएमएसएमए को पूरे हरियाणा (
Haryana
) में सफलतापूर्वक लागू किया गया है। इस सक्रिय दृष्टिकोण से मातृ मृत्यु दर में प्रमुख योगदान देने वाली एचआरपी की पहचान और प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
[caption id="attachment_76127" align="alignnone" width="1200"]
Nayab Singh Saini CM Haryana[/caption]
ई-पीएमएसएमए एक राष्ट्रीय पहल है जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुनिश्चित, व्यापक प्रसवपूर्व देखभाल सेवाएँ प्रदान करना है।