Skip to content

FIR: पुलिस थाने में SHO के खिलाफ FIR दर्ज, अवैध रूप से हफ्ता वसूली का हुआ बड़ा खुलासा

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। FIR Against SHO Aman Yadav: हरियाणा (Haryana) के नूंह (Nuh) जिले में ओवरलोड डंपरों से अवैध वसूली के मामले में फिरोजपुर झिरका थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी अमन यादव और कई अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर की गई है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इस कार्रवाई के बाद हरियाणा (Haryana) पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि जांच के दायरे में कुछ और पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के आने की संभावना है। मुख्य आरोपी अमन यादव मौजूदा समय में नूंह के साइबर थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी फिरोजपुर झिरका के DSP अजायब सिंह को सौंपी गई है। [caption id="attachment_80185" align="aligncenter" width="1200"] SHO Aman Yadav SHO Aman Yadav[/caption]

अवैध वसूली के साथ उनसे मंथली भी लेते

अमन यादव (SHO Aman Yadav) पर आरोप है कि वह डंपरों से अवैध वसूली के साथ उनसे मंथली भी लेते थे। डंपर मालिकों ने उनके खिलाफ शिकायत दी थी कि पैसे न मिलने पर SHO ने उनके डंपरों के टायर तक फाड़ दिए थे। [caption id="attachment_80184" align="aligncenter" width="1200"] Haryana News Haryana News[/caption]

कोर्ट के आदेश पर एक्शन

इस शिकायत के बाद पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर फिरोजपुर झिरका के तत्कालीन थाना प्रभारी अमन यादव, थाने में कार्यरत 3 से 4 होमगार्ड, 3 से 4 अन्य पुलिस कर्मचारी, थाना प्रभारी का ड्राइवर एलबी सिंह, दलाल जावेद, राशिद, इफ्फा और शौकीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।