डेली संवाद, पटना (बिहार)।
Gopal Khemka Murder Case News Update: Patna Encounter Video Update - बिहार में चुनाव से पहले प्रमुख कारोबारी की हत्या के मामले में सियासी बवाल के बीच आज पुलिस एनकाउंटर में एक शूटर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त शूटर ने ही कारोबारी गोपाल खेमका ( Gopal Khemka) की हत्या करवाई थी। कारोबारी हत्याकांड के बाद बिहार से लेकर दिल्ली तक सियासत ऊबल रही है।
जानकारी के मुताबिक बिहार
(Bihar)
के कारोबारी गोपाल खेमका (Gopal Khemka) की हत्या से जुड़े एक संदिग्ध का पटना सिटी (Patna City) में मंगलवार तड़के 4 बजे एनकाउंटर कर दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ करने पहुंची थी। तभी उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।
[caption id="attachment_77323" align="aligncenter" width="1200"]
Gopal Khemka Murder Case News Live[/caption]
शूटर विकास की मौत
घटना की सूचना मिलने के बाद पटना सिटी SDPO-2, SP और SSP मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से 1 पिस्टल, गोली और खोखा बरामद किया गया है। मारे गए शूटर की पहचान विकास उर्फ राजा के रूप में हुई है। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक शूटर विकास उर्फ राजा मालसलामी इलाके में रहता था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजा ने ही शूटर उमेश यादव को हथियार दिया था। पटना SSP कार्तिकेय शर्मा का कहना है कि उसका खेमका हत्याकांड मामले से सीधा कनेक्शन सामने नहीं आया है। उस पर पहले से कई मामले दर्ज थे। कई हत्याओं में उसका नाम सामने आ चुका था। वह शूटर भी था।
[caption id="attachment_77324" align="aligncenter" width="1200"]
Gopal Khemka Murder Case News Live[/caption]
शूटर रमेश उर्फ विजय गिरफ्तार
आपको बता दें कि इससे पहले 8 जुलाई (सोमवार) को पुलिस ने शूटर उमेश उर्फ विजय को मालसलामी इलाके से ही गिरफ्तार किया था। उसने बताया कि 10 लाख में खेमका के मर्डर की सुपारी दी गई थी। एक लाख रुपए एडवांस मिला था। पुलिस ने गंगा किनारे के इलाके से हथियार भी बरामद कर लिया है। उमेश राय दिल्ली में विजय के नाम से रहता था।
पुलिस के मुताबिक जिस दिन अजय वर्मा की गिरफ्तारी हुई, उसी दिन वो दिल्ली से लौटा था। गिरफ्तारी से पहले अजय वर्मा से मिला भी था। SIT की टीम जब उमेश के घर पहुंची, तब वह बच्चे को लेने स्कूल गया था। इसी बीच पुलिस ने उसे दबोच लिया। उमेश गाेली मारने के बाद अपने घर में छिपकर बैठा था।
[caption id="attachment_77325" align="aligncenter" width="1200"]
Gopal Khemka Murder Case News Live[/caption]
पुलिस ने कईयों को पकड़ा
उमेश घर से कम ही निकल रहा था। उसके पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक, इसके बाद घर से पिस्टल, 80 कारतूस, दो मोबाइल और एक लाख कैश बरामद किया गया है।
इसे गिरफ्तार करने के बाद पटना जंक्शन से भी पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। उमेश की निशानदेही पर गोपाल खेमका मर्डर केस में कोतवाली थाना इलाके के उदयगिरी अपार्टमेंट में पुलिस और STF ने रेड की है। यहां से 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
[caption id="attachment_77074" align="aligncenter" width="1200"]
Gopal Khemka Murder Case News Live[/caption]
ऐसे हुई थी खेमका की हत्या
आपतो बता दें कि 4 जुलाई को पटना में गोपाल खेमका को उनके अपार्टमेंट के गेट के ठीक सामने अपराधी ने गोली मारी थी। खेमका गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास कटारुका निवास में रहते थे। आनन-फानन में परिजन उन्हें पटना के मेडिवर्सल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
गोपाल खेमका शुक्रवार देर रात खुद गाड़ी ड्राइव करते हुए बांकीपुर क्लब से घर लौटे थे। वो जैसे ही अपार्टमेंट के पास पहुंचे, घात लगाए अपराधी ने सिर में गोली मार दी। अपराधी बाइक से आया था। हत्या का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें एक अपराधी उन्हें गोली मारकर भागते हुए दिखाई दे रहा है।