Skip to content

Haryana News: हरियाणा को स्वच्छ शहर की श्रेणी में मिला पुरस्कार

Haryana News: हरियाणा को स्वच्छ शहर की श्रेणी में मिला पुरस्कार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में हरियाणा ( Haryana ) को स्वच्छ शहर की श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

मंत्री मनोहर लाल भी रहे उपस्थित

यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को प्रदान किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी उपस्थित रहे। करनाल मेयर रेणु बाला गुप्ता भी समारोह में मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम स्वच्छता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य के लिए करनाल शहर को 50 हजार से 3 लाख की आबादी वर्ग में तीसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। वहीं एक अन्य श्रेणी में सोनीपत शहर को भी स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा, “यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान में हरियाणा की सक्रिय भागीदारी का प्रतीक है।” उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आने वाले समय में प्रदेश सरकार स्वच्छता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।