डेली संवाद, नई दिल्ली।
Holiday News Weather Update: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश (Rain) के कारण स्कूलों में छुट्टी (Holiday) की घोषणा कर दी है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बंगाल (Bengal) की खाड़ी में बना लो प्रेशर राजस्थान (Rajasthan) में एक्टिव है। इसके चलते मौसम विभाग ने राजस्थान के 14 जिलों में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
8 जिलों के स्कूलों में छुट्टी
मौसम विभाग (IMD) के अलर्ट जारी करने के बाद राजस्थान
(Rajasthan)
सरकार ने 8 जिलों झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, धौलपुर और अजमेर में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है।
[caption id="attachment_79780" align="aligncenter" width="1200"]
Weather Update[/caption]
पटना जक्शन पानी में डूबा
उधर, बिहार (Bihar) के पटना (Patna) में हुई मूसलाधार बारिश से हालत बिगड़ गए हैं। पटना जंक्शन पर रेल ट्रैक डूब गया है। स्टेशन के बाहर 2 फीट पानी भर गया है। पटना-गया लाइन की पैसेंजर ट्रेन अलग-अलग स्टेशन पर रुकी हुई है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
ओडिशा (Odisha) में भारी बारिश के बाद सुवर्णरेखा, बैतरणी और जलाका नदियों के उफान पर आने के कारण बाढ़ आई है। मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, सुंदरगढ़ और क्योंझर के प्रभावित इलाकों से 1000 से ज्यादा लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
[caption id="attachment_79779" align="aligncenter" width="1200"]
Weather Update News[/caption]
कई राज्यों में अलर्ट जारी
देश के बाकी राज्यों में से उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में सोमवार 28 जुलाई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इधर, महाराष्ट्र में ठाणे के शाहपुर तालुका में भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच एक मकान ढह गया। इसमें 55 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई।