Skip to content

Kapil Raj Resigns: अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने वाले ED अफसर ने इस्तीफा दिया, जाने वजह

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Kapil Raj Resigns News Update: देश के सबसे चर्चित ब्यूरोक्रेट ने अचानक इस्तीफा दे दिया। इस चर्चित अफसर ने दिल्ली में सीएम रहते अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और झारखंड (Jharkhand) में सीएम रहते हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को गिरफ्तार किया था। अब इसी अफसर कपिल राज (Kapil Raj) ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है। ये वही कपिल राज हैं, जिन्होंने दिल्ली में तथाकथित शराब घोटाले का पर्दाफाश किया था, जिसे AAP नेताओं से फर्जी करार दिया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम देश के चर्चित घोटालों को उजागर करने वाले ईडी (ED) के पूर्व अपर निदेशक कपिल राज (Kapil Raj) ने इस्तीफा दे दिया है। केंद्र सरकार ने उनका इस्तीफा भी स्वीकार लिया है। उनका इस्तीफा स्वीकारने संबंधित आदेश भी केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 17 जुलाई को जारी कर दिया है। भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी कपिल राज कस्टम्स एंड इनडायरेक्ट टैक्सेज (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) के अपर आयुक्त थे। [caption id="attachment_78568" align="aligncenter" width="1200"] Kapil Raj ED Kapil Raj ED[/caption]

अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया

कपिल राज वर्तमान में दिल्ली जोनल इकाई में जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डायरेक्टोरेट जेनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस) में अपर निदेशक के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले कपिल राज आठ साल तक ईडी में प्रतिनियुक्ति पर थे। इस आठ साल के भीतर कपिल राज ने दिल्ली शराब घोटाले का पर्दाफाश किया और वहां के तत्कालीन मंत्री को जेल भेजा, कई अधिकारियों की इसमें संलिप्तता भी पकड़ी। हालांकि AAP नेताओं ने इसी फर्जी करार दिया और केंद्र की भाजपा सरकार पर साजिश का आरोप लगाया। वहीं, केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 में कपिल राज को झारखंड स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात किया था। झारखंड में तैनाती के दौरान कपिल राज के नेतृत्व वाली रांची की टीम ने मनरेगा घोटाला पकड़ा, साहिबगंज में 1250 करोड़ का अवैध पत्थर खनन का खुलासा किया। रांची में बड़े पैमाने पर जमीन घोटाला, टेंडर आवंटन में कमीशन घोटाला को भी उजागर किया। [caption id="attachment_78564" align="aligncenter" width="1200"] Hemant Soren Hemant Soren[/caption]

हेमंत सोरेन को भी गिरफ्तार किया

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के क्रम में कपिल राज के नेतृत्व वाली ईडी रांची की टीम ने झारखंड के नेताओं, अधिकारियों सहित दर्जनभर आरोपितों को जेल भेजा था। जेल जाने वालों में इनमें दो आईएएस, एक चीफ इंजीनियर, दो मंत्री शामिल थे। रांची में पदस्थापन के दौरान ही कपिल राज संयुक्त निदेशक से अपर निदेशक में प्रोन्नत हुए थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने करोड़ों की चल-अचल संपत्ति जब्त की थी, जिसमें ईडी की एडजुकेडिंग अथारिटी ने भी मुहर लगाया था। गत वर्ष दिसंबर 2024 में केंद्र सरकार ने उनकी सेवा ईडी से उनके पैतृक विभाग में वापस कर दी थी। इसके बाद ही उन्हें जीएसटी खुफिया महानिदेशालय में तैनात किया गया था। [caption id="attachment_78566" align="aligncenter" width="1200"] Arvind Kejriwal and Hemant Soren Arvind Kejriwal and Hemant Soren[/caption]

कौन है कपिल राज?

साल 2009 बैच के आईआरएस (IRS) अधिकारी कपिल राज ने 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था। अरविंद केजरीवाल इतिहास के पहले मौजूदा सीएम थे, जिन्हें किसी केंद्रीय एजेंसी या राज्य पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके अलावा कुछ दिनों पहले 31 जनवरी, 2024 को उन्होंने झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी गिरफ्तार किया था। हालांकि, हेमंत ने एजेंसी के आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार किए जाने से एक घंटे पहले इस्तीफा दे दिया था। [caption id="attachment_78569" align="aligncenter" width="1200"] Kapil Raj Kapil Raj[/caption]

यूपी के रहने वाले हैं कपिल राज

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले कपिल राज ने लखनऊ से अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद साल 2008 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी। उन्हें कस्टम्स एंड सेंट्रल एक्साइज कैडर में तैनात किया गया। उन्होंने मूल कैडर में कुछ सालों तक काम करने के बाद 7 साल पहले ईडी में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था, जहां वो ईडी के मुंबई जोनल ऑफिस में डिप्टी डायरेक्टर के रूप में काम किया।