Skip to content

Kedarnath Yatra: उत्तराखंड में लैंड स्लाइड, केदारनाथ यात्रा रोकी गई, कई तीर्थयात्री फंसे

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, सोन प्रयाग। Kedarnath Yatra Uttarakhand Landslide Live News Update: केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) पर जाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि केदारनाथ यात्रा एक बार फिर रोक दी गई है। बता दे कि देश में इस समय मानसून सक्रिय है जिसके चलते भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण लैंड स्लाइड हुई है, जिससे यात्रा रोकी गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं उत्तराखंड ( Uttarakhand ) में भी लगातार बारिश हो रही है और आए दिन लैंड स्लाइड (Landslide) हो रही है। इसी बीच खबर है कि केदारनाथ (Kedarnath Yatra) जाने वाले रास्ते सोनप्रयाग (Sonprayag) में लैंड स्लाइड (Landslide) हो गई है जिसके चलते केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) को रोक दिया गया है। [caption id="attachment_79622" align="alignnone" width="1200"] Kedarnath Yatra Kedarnath Yatra[/caption]

लैंड स्लाइड के बाद यात्रा रोकी गई

मिली जानकारी के मुताबिक सोनप्रयाग (Sonprayag) के पास लैंड स्लाइड (Landslide) के कारण गौरीकुंड (Gauri Kund) से आगे की यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब श्रद्धालुओं का काफिला यात्रा पर था। [caption id="attachment_78325" align="aligncenter" width="1200"] Uttarakhand News Uttarakhand News[/caption]

श्रद्धालुओं को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

हादसे के दौरान SDRF ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और करीब 100 श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने देहरादून, चंपावत, नैनीताल समेत पहाड़ी जिलों में 31 जुलाई तक भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है।