Skip to content

Saina Nehwal Divorce: पति से अगल हुई साइना नेहवाल, इंस्टाग्राम पर लिखा- ज़िंदगी हमें अलग-अलग...

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Saina Nehwal Divorce: दिग्गज भारतीय बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल ( Sania Nehwal ) ने रविवार देर रात अपने पति और बैडमिंटन प्लेयर पारुपल्ली कश्यप (पी. कश्यप) से अलग होने की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा, 'बहुत सोच-विचार के बाद, कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है।' [caption id="attachment_78074" align="aligncenter" width="1200"] Saina Nehwal separated from her husband Parupalli Kashyap Saina Nehwal separated from her husband Parupalli Kashyap[/caption]

साइना ने लिखा- जिंदगी कभी-कभी हमें अलग...

साइना ने लिखा, 'जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। हम एक-दूसरे के लिए शांति, तरक्की और उबरना चुन रहे हैं। मैं उनके साथ सभी यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।' साइना नेहवाल ने 14 दिसंबर, 2018 को कश्यप पारुपल्ली के साथ लव मैरिज की थी। दोनों 2007 से रिलेशनशिप में थे। हालांकि, 2005 से एक-दूसरे को जानते थे। अपने करियर के शुरुआती दिनों में दोनों हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद एकेडमी में एक साथ ट्रेनिंग करते थे।

साइना-कश्यप ने हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी दी थी

साइना ने हैदराबाद में पी. कश्यप से उनके घर पर शादी की थी। इसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों ने 16 दिसंबर, 2018 को हैदराबाद के नोवोटेल होटल में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दी थी। इस हाई-प्रोफाइल रिसेप्शन पार्टी में खेल जगत से वी चामुंडेश्वरनाथ, किदांबी श्रीकांत, ज्वाला गुट्टा, अश्विनी पोनप्पा, सुधीर बाबू और सिनेमा इंडस्ट्री से नागार्जुन, रकुल प्रीत सहित कई चर्चित चेहरे शामिल हुए थे। साइना ने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ नीला रंगे का वेलवेट लहंगा पहना था। वहीं कश्यप ने सिल्क की ब्लू शेरवानी पहनी थी, जिस पर हाथ से कारीगरी की गई थी। सब्यसाची ने एक ट्वीट में कपल के कपड़ों की डिटेल्स शेयर की थी।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by SAINA NEHWAL (@nehwalsaina)

साइना ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी

हरियाणा की रहने वाली साइना नेहवाल ओलिंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने लंदन ओलिंपिक-2012 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। वे 2015 में विमेंस सिंगल्स रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर -1 प्लेयर रह चुकी हैं। साइना बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर-1 रैंक हासिल करने वाली एकमात्र महिला भारतीय खिलाड़ी हैं। वे 3 ओलिंपिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। साइना ने 2010 और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। साइना ने 2008 में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) विश्व जूनियर चैंपियनशिप जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं। उसी साल उन्होंने पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लिया। वह ओलिंपिक क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने हॉन्गकॉन्ग की तत्कालीन वर्ल्ड नंबर-5 खिलाड़ी वांग चेन को हराया था, लेकिन इंडोनेशिया की मारिया क्रिस्टिन युलियांती से हार गईं। 2009 में, साइना BWF सुपर सीरीज प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। साइना को 2009 में अर्जुन अवॉर्ड और 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कश्यप 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीते

पारुपल्ली कश्यप तेलंगाना के हैदराबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। यह 32 सालों में किसी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी का कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला मेडल था। कश्यप ने पूर्व ऑल-इंग्लैंड चैंपियन प्रकाश पादुकोण और पुलेला गोपीचंद, दोनों के स्टूडेंट रहे हैं। वह 2012 में ओलिंपिक के क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं। 2013 में कश्यप वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-6 थे। यह उनके करियर की सबसे ऊंची रैंक थी। हालांकि, लगातार चोटों के कारण लंबे समय तक इस पोजिशन पर नहीं टिक सके।