Skip to content

Weather Update: केदारनाथ यात्रा मार्ग में लैंड स्लाइड, 40 श्रद्धालु फंसे, हिमाचल में 11 लोगों की मौत, कई लापता

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, देहरादून/शिमला/चंडीगढ़। Weather Update: मानसून की मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर से उत्तराखंड (Uttarakhand) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कहर ढाया है। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड हुई, जिससे कई श्रद्धालु फंस गए हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में कई जिलों में बाढ़ आई हुई है, जिससे कई सड़कें और नेशनल हाईवे बंद है। यहां कई टूरिस्ट फंसे हुए हैं।

सोनप्रयाग के पास लैंडस्लाइड

लगातार हो रही तेज बारिश के कारण उत्तराखंड (Uttarakhand) में केदारनाथ (Kedarnath Dham) मार्ग पर सोनप्रयाग के पास लैंडस्लाइड हुई और रास्ता बंद हो गया। इस दौरान 40 श्रद्धालु फंस गए। SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल लैंडस्लाइड से रास्ते बंद हो गए हैं। [caption id="attachment_76817" align="aligncenter" width="1200"] Uttarakhand Weather landslide Uttarakhand Weather landslide[/caption] हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। अब भी 34 लोग लापता हैं। बुधवार को 6 और शव मिले। खराब मौसम के चलते राहत कार्य में दिक्कत आ सकती है क्योंकि मौसम विभाग ने कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

11 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में पिछले 4 दिन से बारिश का दौर जारी है। बुधवार को भारी बारिश के बाद अजमेर शरीफ दरगाह परिसर में 2 फीट पानी भर गया। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम वहीं, भारी बारिश के दौरान दरगाह परिसर में बने बरामदे की छत का एक हिस्सा भी ढह गया। हालांकि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। दरगाह कमेटी ने उस हिस्से में लोगो की आवाजाही बंद कर दी है। [caption id="attachment_76816" align="aligncenter" width="1200"] Himachal Pradesh Weather Himachal Pradesh Weather[/caption]

मनाली- केलांग हाईवे बंद

हिमाचल प्रदेश के मनाली के सोलंग नाला में स्नो-गैलरी के पास बीती रात 12 बजे बाढ़ आ गई। इससे मनाली को केलांग से जोड़ने वाला हाईवे वाहनों के लिए पूरी तरह बंद हो गया है। BRO की टीम सड़क की बहाली में जुटी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला, सोलन व सिरमौर जिला में अगले 24 घंटे तक बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 2 दिन बाद फिर से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।