डेली संवाद, बिहार। Women Reservation:
महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत दी है जिसके चलते अब सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
डोमिसाइल पॉलिसी लागू
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार (
Bihar
) सरकार ने महिलाओं के लिए डोमिसाइल पॉलिसी लागू कर दी है। अब सरकारी नौकरियों में महिलाओं को इसका फायदा मिलेगा। बिहार की बाहर की महिलाओं को जनरल कैटेगरी में जोड़ा जाएगा।
पहले दूसरे राज्यों की महिलाओं को भी 35% आरक्षण का लाभ मिलता था। अब सिर्फ बिहार की महिलाओं को इसका फायदा मिलेगा। नीतीश कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला लिया गया है। इसके साथ ही 43 एजेंडों पर मुहर लगी है।
[caption id="attachment_48011" align="alignnone" width="800"]
Nitish Kumar[/caption]
युवा आयोग के गठन की मंजूरी
बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा सशक्त और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन का निर्णय लिया है। कैबिनेट ने बिहार युवा आयोग के गठन की मंजूरी दे दी है।