डेली संवाद, पंजाब। Flood In Punjab:
पंजाब (Punjab) में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों का जीवा अस्त व्यस्त हो गया है। इसके चलते कई जिलों में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।
पंजाब में बाढ़ का खतरा
इसी के साथ पंजाब (
Punjab
) में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है पहाड़ी इलाकों और पंजाब में लगातार हो रही बारिश के काफी नदियां उफान पर है। रणजीत सागर डैम और भाखड़ा बांध का जलस्तर बढ़ने से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।
[caption id="attachment_82207" align="alignnone" width="1200"]
Flood Alert In Punjab[/caption]
7 गांवों का संपर्क देश से टूटा
रणजीत सागर डैम से छोड़े गए पानी की वजह से रावी उफान पर है। जिससे पठानकोट में हालात बिगड़ गए हैं। वहीं इसके साथ ही गुरदासपुर में मकोड़ा पत्तन के 7 गांवों का संपर्क देश से टूट गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को चेतावनी देते हुए गांव खाली करने की अपील की है।
[caption id="attachment_82003" align="alignnone" width="1200"]
Flood in Punjab[/caption]
वहीं, भाखड़ा डैम से छोड़े गए पानी का असर सतलुज में देखने को मिल रहा है। हालांकि अभी सतलुज का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है। तरनतारन, फिरोजपुर व फाजिल्का इलाकों में हरिके हैड वर्क्स से छोड़े गए पानी का असर देखने को मिला है।
[caption id="attachment_80424" align="alignnone" width="1200"]
Flood Alert In Punjab[/caption]
पौंग बांध की महाराणा प्रताप झील का जलस्तर आज बढ़कर 1388.22 हो गया है; झील में पानी की आवक 171278 है और बांध से ब्यास नदी में 60215 पानी छोड़ा जा रहा है। बांध में पानी भरने की क्षमता 1410 है लेकिन बोर्ड 1380 को खतरे का निशान मानता है जो अभी खतरे के निशान से आठ फीट ऊपर है।