Skip to content

Holiday News: पंजाब में 30 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, CM भगवंत मान का फैसला, जारी हुआ आदेश

Holiday News: पंजाब में 30 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, CM भगवंत मान का फैसला, जारी हुआ आदेश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: schools in Punjab will remain closed till August 30 -  पंजाब (Punjab) में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी (Holiday) का ऐलान किया जा रहा है। बता दें कि पंजाब ( Punjab ) में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते नदियां उफान पर है। कई जिलों में बाढ़ आ गई है। जिससे मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) ने बड़ा ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
पंजाब (Punjab) के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए है। इसी को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार (Punjab Government) ने राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 30 अगस्त तक छुट्टी (Holiday) घोषित कर दी है। जिसके चलते 30 अगस्त तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। [caption id="attachment_73327" align="aligncenter" width="1200"] Bhagwant Mann CM Punjab Bhagwant Mann CM Punjab[/caption]

30 अगस्त तक छुट्टी

सीएम भगवंत मान ने इसके बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 'पिछले दिनों से भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग की ओर से आगे भी कुछ दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जनजीवन अस्त व्यस्त

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि राज्य के सभी प्राइमरी, सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रहेंगे।' आपको बता दें कि राज्य में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।