डेली संवाद, पटना।
IAS Officers Tranfers Posting News: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1991 बैच के अधिकारी डॉ. एस सिद्धार्थ को विकास आयुक्त बनाया गया है। बिहार सरकार (Bihar Government) ने चुनाव (Bihar Election) पहले ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव किया है। कई सीनियर अफसरों का तबादला किया गया है।
बिहार
(Bihar)
में चुनाव (Bihar Election) से पहले सरकार ने ट्रांसफर (IAS Transfers) लिस्ट जारी जारी की है। इसके मुताबिक एक सितंबर को वर्तमान विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत को मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण करना है।
[caption id="attachment_82530" align="aligncenter" width="1200"]
IAS Association[/caption]
मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रधान सचिव
डॉ. एस सिद्धार्थ वर्तमान में मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव तथा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के प्रभार में हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है। यह व्यवस्था भी एक सितंबर से प्रभावी होगी।
[caption id="attachment_77105" align="aligncenter" width="1200"]
IAS Officers News[/caption]
गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजाेत कौर बम्हारा को अध्यक्ष सह सदस्य राजस्व पर्षद के रूप में पदस्थापित किया गया है।
गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी को अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
[caption id="attachment_48011" align="aligncenter" width="800"]
Nitish Kumar[/caption]
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है।