Skip to content

Maa Vaishno Devi Yatra: माँ वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वालों यात्रियों के लिए जरुरी खबर, यात्रा स्थगित

Maa Vaishno Devi Yatra: माँ वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वालों यात्रियों के लिए जरुरी खबर, यात्रा स्थगित
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, कटड़ा। Maa Vaishno Devi Yatra: अगर आप भी माँ वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वालों हो तो ये खबर आप के लिए है। दरअसल, 26 अगस्त को अर्द्धकुंवारी क्षेत्र में हुए भूस्खलन (Landslide) के बाद अस्थाई रूप से स्थगित की गई वैष्णो देवी यात्रा आज 6वें दिन रविवार को भी स्थगित ही रही। [caption id="attachment_75567" align="aligncenter" width="1200"] Maa Vaishno Devi Yatra Maa Vaishno Devi Yatra[/caption]

अगले 2-3 दिनों तक यात्रा स्थगित ही रहेगी

जिसके चलते वैष्णो देवी यात्रा के प्रवेश द्वार दक्षिणी डियोड़ी सहित अन्य प्रमुख चौराहे सूने नजर आ रहे हैं। 26 अगस्त को क्षेत्र में आई त्रासदी के दौरान कटड़ा (Katra) तक आने वाली जम्मू व रियासी सड़क पर भूस्खलन हुआ था।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?

जिसके बाद से उक्त सड़कों पर यातायात प्रभावित ही है। संबंधित विभाग द्वारा इन सड़कों से मलबा हटाने का कार्य मशीनों से जारी है। अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों तक यात्रा स्थगित ही रहेगी।