Skip to content

Mumbai Monorail News: मुंबई में बारिश के दौरान मोनोरेल एलिवेटेड ट्रैक पर फंसी, यात्रियों को क्रेन से उतारा गया

Mumbai Monorail News: मुंबई में बारिश के दौरान मोनोरेल एलिवेटेड ट्रैक पर फंसी, यात्रियों को क्रेन से उतारा गया
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मुंबई। Mumbai Monorail News: देश के कई हिस्सों में मानसून की मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा रखी है। पहाड़ों में लैंड स्लाइड (Landslide) और बादल फटने से कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं, मुंबई (Mumbai) में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। महानगर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

इसी बीच मुंबई (Mumbai) में 20 किमी. के एलीवेटेड मार्ग पर चलने वाली मोनो रेल सेवा भी बारिश के कारण मंगलवार शाम 6.30 बजे अचानक थम गई। ट्रेन में फंसने के बाद यात्रियों द्वारा सहायता के लिए बीएमसी के आपात सहायता नंबर पर फोन किया गया, तो तुरंत तीन स्नोर्कल व्हिकल की मदद से यात्रियों के मोनो रेल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। [caption id="attachment_82122" align="aligncenter" width="1200"] Mumbai Weather Update Mumbai Weather Update[/caption]

मोनो रेल सेवाओं को ठीक करने का काम

मोनोरेल का संचालन करने वाले एमएमआरडीए के अधिकारियों के अनुसार मोनो रेल की इलेक्ट्रिक सप्लाई बाधित होने के कारण मैसूर कालोनी स्टेशन के पास एक मेट्रो एलिवेटेड ट्रैक पर रुक गई थी। लेकिन अग्निशमन दल की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, और मोनो रेल सेवाओं को ठीक करने का काम किया जा रहा है।