Skip to content

Police Raid: पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई घरों में छापा, हो सकता है बड़ा खुलासा

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली/श्रीनगर। Police Raid in Shrinagar: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के श्रीनगर (Shrinagar)  में आज सुबह से ताबड़तोड़ छापमेरी की जा रही है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस और प्रदेश जांच एजेंसी (SIA) कर रही है। श्रीनगर में 9 जगहों पर छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी एक कश्मीरी हिंदू महिला सरला भट्ट की हत्या से संबंधित बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

आपको बता दें कि सरला भट्ट, दक्षिण कश्मीर में जिला अनंतनाग की रहने वाली थी। वह शेरे कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान सौरा श्रीनगर नगर में नर्स थी। उसे अप्रैल 1990 में जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के आतंकियों ने अगवा कर लिया था। [caption id="attachment_81375" align="aligncenter" width="1200"] Yasin Malik Yasin Malik[/caption]

गैंगरेप के हत्या की गई

आतंकियों ने उसके साथ कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। उसके शव को डाउनटाउन श्रीनगर (Shrinagar) की सड़क पर फेंक दिया था। यह छापेमारी लिबरेशन फ्रंट के 9 पूर्व कमांडरों के घरों पर की गई है, इनमें यासीन मलिक का घर भी शामिल है। [caption id="attachment_76812" align="aligncenter" width="1200"] terrorist terrorist[/caption]

इन आतंकियों के घरों पर छापेमारी

  • जावेद अहमद मीर उर्फ नलका पुत्र गुलाम नबी मीर निवासी ज़ैनाकदल।
  • मोहम्मद यासीन मलिक पुत्र गुलाम कादिर मलिक निवासी मैसुमा, श्रीनगर। (वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद)
  • पीर नूर उल हक शाह उर्फ एयर मार्शल पुत्र पीर गुलाम रसूल शाह वर्तमान में इलाही बाग, बुचपोरा, श्रीनगर में रहते है।
  • अब्दुल हामिद शेख पुत्र अब्दुल कबीर शेख निवासी दंदरकाह, बटमालू। (मुठभेड़ में मारा जा चुका है)
  • बशीर अहमद गोजरी पुत्र गुलाम रसूल गोजरी निवासी कदिकादल सोकलीपोरा, श्रीनगर।
  • फिरोज अहमद खान उर्फ जान मोहम्मद उर्फ जना काचरू पुत्र गुलाम अहमद खान निवासी सजगरीपोरा, श्रीनगर।
  • गुलाम मोहम्मद टपलू पुत्र असदुल्ला टपलू निवासी टिपलू मोहल्ला अंचार।
  • गुलाम मोहम्मद टपलू पुत्र असदुल्ला टपलू, एपी अल-हमजा कॉलोनी, अहमदनगर, श्रीनगर।