Skip to content

Prajwal Revanna: पूर्व PM के पोते प्रज्वल रेवन्ना को रेप केस में मिली बड़ी सजा, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मैसूरु। Prajwal Revanna: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) को रेप के मामले में उम्र कैद की सजा सुना दी गई है।

रेप मामले में उम्र कैद की सजा

मिली जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने आज पूर्व JDS सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना ( Prajwal Revanna ) को मेड से रेप मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही रेवन्ना पर 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। [caption id="attachment_80443" align="alignnone" width="1200"]  Prajwal Revanna Prajwal Revanna[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम बता दे कि कोर्ट ने शुक्रवार को रेवन्ना को दोषी ठहराया था। वहीं रेवन्ना ने कोर्ट में कम सजा देने की अपील करते हुए दावा किया था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। दरअसल, रेवन्ना के परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 साल की एक महिला ने पिछले साल अप्रैल में उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

कई धाराओं के तहत आरोप तय

[caption id="attachment_80444" align="alignnone" width="1200"] Prajwal Revanna Prajwal Revanna[/caption] उसने रेवन्ना पर 2021 से कई बार रेप करने और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने 18 जुलाई को इस मामले की सुनवाई पूरी की थी। रेवन्ना के खिलाफ रेप, ताक-झांक, आपराधिक धमकी और अश्लील तस्वीरें लीक करने सहित कई धाराओं के तहत आरोप तय किए थे।

अब तक 4 FIR दर्ज

[caption id="attachment_75610" align="alignnone" width="1200"] FIR FIR[/caption] बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ रेप के कुल 4 मामले दर्ज हैं। इनमें से यह पहला केस है, जिसमें उसे दोषी ठहराया गया है। पिछले साल प्रज्वल रेवन्ना का नाम कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में सामने आने के बाद चर्चा में आया था। उस पर 50 से ज्यादा महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है। उनके खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों से जुड़े अब तक 4 FIR दर्ज की गई हैं।