Skip to content

Rahul Gandhi: बिहार में राहुल गांधी के साथ हो गया बड़ा कांड, युवक ने राहुल को पकड़कर जबरन किया किस, गालों का लिया चुम्मा

Rahul Gandhi: बिहार में राहुल गांधी के साथ हो गया बड़ा कांड, युवक ने राहुल को पकड़कर जबरन किया किस, गालों का लिया चुम्मा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पूर्णिया। Rahul Gandhi: बिहार (Bihar) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को आज एक स्थानीय युवक ने जबरन चुम्मा यानि किस (Kiss) कर लिया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बिहार में वोटर अधिकार यात्रा (Bihar Voter Adhikar Yatra) कर रहे हैं। आज वोटर अधिकार यात्रा का 8वां दिन है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने आज पूर्णिया में बुलेट चलाई। इसी दौरान एक युवक ने भीड़ में से आकर राहुल गांधी का चुम्मा ले लिया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जो बुलेट चला रहे थे, उसके पीछे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बैठे दिखे। राहुल गांधी ने 2 किमी तक बुलेट चलाई। इस दौरान उनका एक समर्थक अचानक से सामने आ गया। राहुल कुछ समझ पाते इससे पहले उसने चुम्मा यानि किस ले लिया। तबतक सिक्योरिटी गार्ड पहुंच गए और उन्होंने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। [caption id="attachment_78204" align="aligncenter" width="1200"] Rahul Gandhi Rahul Gandhi[/caption]

राहुल गांधी ने ढाबे पर रुककर चाय पी

वहीं तेजस्वी यादव दूसरी बुलेट पर नजर आए। उनके पीछे बॉडीगार्ड था। यात्रा में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के साथ-साथ मुकेश सहनी, माले नेता दीपांकर भट्‌टाचार्य के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद हैं। पूर्णिया से अररिया जाने के दौरान जलालगढ़ ब्लॉक में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ढाबे पर रुककर चाय पी।

राहुल गांधी का लिया जबरन चुम्मा, हो गई पिटाई, देखें Live

प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल होंगी

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) करीब 30 मिनट तक ढाबे पर रुके। ढाबे वाले से हालचाल भी पूछा। वोटर अधिकार यात्रा अररिया पहुंच गई है। यहां से आज शाम राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। कल सोमवार को यात्रा में एक दिन का ब्रेक होगा। 26 अगस्त को प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी यात्रा में शामिल होंगी। https://youtu.be/lb6e6jXpwfw