Skip to content

Weather News: हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने से भारी तबाही, कई जिलों में अलर्ट जारी

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, कुल्लू। Weather Rainfall Cloudburst Flood LIVE Photos Update: देश के पहाड़ी राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मानसून की बारिश में तबाही नहीं थम रही। आज सुबह 4 बजे के करीब कुल्लू (Kullu) के टकोली में बादल फटा। कुल्लू के पनारसा, नगवाई में भी फ्लैश फ्लड के बाद चारो तरफ मलबा बिखरा है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अगस्त में भी बाढ़ के हालात हैं। बड़वानी के राजपुर में नदी-नाले उफान पर हैं। यहां के नगर पालिका उपाध्यक्ष की कार नदी में बह गई। प्रदेश में 939.8mm बारिश होती है। अब तक 787.4mm हो चुकी है। जो कुल बारिश का 84% है। [caption id="attachment_81925" align="aligncenter" width="1200"] Cloudburst in Kullu Cloudburst in Kullu[/caption]

20 जिलों में बाढ़ जैसे हालात

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के 20 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। फतेहपुर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 10 से अधिक गांवों में पानी घुस गया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 0.8mm बारिश हुई, जो सामान्य 8.8mm से 91% कम है। 1 जून से अब तक प्रदेश में 516.2mm बारिश हुई है, जो सामान्य 488.9mm से 6% ज्यादा है। [caption id="attachment_81927" align="aligncenter" width="1200"] Cloudburst in Kullu Cloudburst in Kullu[/caption]

मुंबई में तेज बारिश का रेड अलर्ट

मुंबई (Mumbai) में तेज बारिश का रेड अलर्ट है। यहां के विक्रोली में शनिवार को लैंडस्लाइड हुई थी, जिसमें 2 लोगों की मौत और 2 लोग घायल हुए थे। आज भी यहां बारिश जारी है। रायगढ़ जिले में अंबा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। रत्नागिरी जिले में भी जगबुडी-कोडवली नदियां भी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही हैं।