डेली संवाद, नई दिल्ली। SpiceJet:
टेकऑफ करते ही फ्लाइट के साथ हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि स्पाइसजेट (
SpiceJet
) की फ्लाइट का उड़ान भरते ही टायर फट गया जिसके कारण यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विमान में सवार थे 75 यात्री
मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात (Gujarat) से मुंबई (Mumbai) जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-2905 कांडला हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय उसका टायर फटने के बाद रनवे पर गिर गया था। बताया जा रहा है कि विमान में 75 यात्री सवार थे।
हादसे को देखते हुए पायलट ने विमान को सुरक्षित मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करवाया। इस दौरान किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। स्पाइसजेट की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि Q400 विमान ने 12 सितंबर को कांडला एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।
सभी यात्री सुरक्षित
उड़ान के तुरंत बाद बाहरी पहिया रनवे पर गिरा पाया गया, लेकिन विमान को बिना किसी तकनीकी परेशानी के मुंबई एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक उतार लिया गया। इसके साथ ही सभी यात्री सुरक्षित है।